अपने घर में पूजा स्थल पर इस प्रकार से गणेश जी की स्थापना अवश्य करें

🙏 अपने घर में पूजा स्थल पर इस प्रकार से गणेश जी की स्थापना अवश्य करें 🙏 ॥ श्री गणेशाय नमः ॥ शुभारंभ • मंगलमूर्ति • विघ्नहर्ता
अपने घर के पूजा स्थल पर भगवान श्री गणेश जी की स्थापना

॥ पूजा स्थान पर गणेश जी की स्थापना ॥

भगवान श्री गणेश जी का नाम सभी देवों में सबसे पहले लिया जाता है। आप कोई भी शुभ कार्य करते हैं या फिर कोई भी अनुष्ठान करते हैं अथवा घर पर किसी भी देव की पूजा रखते हैं, भगवान श्री गणेश जी की पूजा सबसे पहले की जाती है। हमारे हिंदू धर्म के अनुसार, बिना गणेश जी की पूजा किए किया गया कोई भी धार्मिक कार्य व्यर्थ माना जाता है।

भगवान श्री गणेश जी को विनायक, विघ्नेश्वर, गणपति और लंबोदर के नाम से भी जाना जाता है। शिवपुराण के अनुसार, भगवान श्री गणेश का जन्म भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को हुआ था। इसीलिए इस दिन पूरे भारतवर्ष में गणेश उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी के दिन सभी भक्तजन गणेश जी की प्रतिमा को घर पर स्थापित करते हैं और लगातार 10 दिनों तक गणेश जी की विशेष पूजा करके इस उत्सव को मनाते हैं।

गणेश चतुर्थी पर तो हर भक्त गणेश जी की स्थापना करता है, किंतु आज हम आपको हमेशा के लिए अपने पूजा स्थल में गणेश जी की स्थापना कैसे करें, इसके विषय में जानकारी देने वाले हैं। सभी भक्तजन अपने पूजा स्थल पर सभी देवों की स्थापना के साथ-साथ गणेश जी की भी फोटो लगाते होंगे। इसके अतिरिक्त आप इस प्रकार से गणेश जी की स्थापना अवश्य कर लें।

🪔 पूजास्थल पर गणेश जी की स्थापना की विधि 🪔

आप एक सख्त मिट्टी की डली ले लें। अब इस पर लाल धागा लपेट लें। लगभग सारी डली पर लाल धागा लपेटने के बाद इसे कुमकुम से तिलक करें। एक कटोरी में थोड़े अक्षत (चावल) लेकर इस डली को कटोरी में स्थापित कर दें। अब आप इस कटोरी को अपने पूजा स्थल पर स्थापित कर दें।

विशेष विकल्प: यदि मिट्टी की डली उपलब्ध नहीं हो पाती है, तो आप पूजा में प्रयोग आने वाली सुपारी का भी उपयोग कर सकते हैं। इस प्रकार गणेश जी की स्थापना आपके पूजा स्थान पर हो जाती है।

इसके अतिरिक्त आप अपने पूजा स्थल पर एक छोटे-से ताँबे के पात्र में जल की स्थापना भी अवश्य करें। इस जल को आप प्रतिदिन तुलसी या पीपल के पेड़ अथवा आसपास किसी अन्य पेड़ में प्रवाहित करके फिर से स्वच्छ जल से भरकर रख दें।

प्रतिदिन जब भी आप पूजा के लिए बैठते हैं, तो सबसे पहले गणेश जी का आवाहन करें। गणेश जी के आवाहन के लिए आप दिए गए मंत्रों में से किसी भी मंत्र का उच्चारण कर सकते हैं।

🔱 भगवान श्री गणेश जी के मंत्र 🔱

1 श्री गणेश वंदना

ॐ गजाननं भूतगणादि सेवितम्,
कपित्थजम्बूफलचारु भक्षणम्।
उमासुतं शोकविनाशकारकम्,
नमामि विघ्नेश्वरपादपङ्कजम्॥

2 गणेश बीज मंत्र

॥ ॐ गं गणपतये नमः ॥

3 विघ्नेश्वर मंत्र

॥ ॐ श्री विघ्नेश्वराय नमः ॥

4 श्री गणेश मंत्र

॥ ॐ श्री गणेशाय नमः ॥

5 विघ्न निवारण मंत्र

वक्रतुण्ड महाकाय कोटिसूर्यसमप्रभ।
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥

🌺 गणेश जी की पूजा का महत्व 🌺

भगवान श्री गणेश रिद्धि-सिद्धि को प्रदान करने वाले माने जाते हैं। इनकी पूजा-आराधना करने से घर में सभी दुःख-बाधाएँ दूर होकर लक्ष्मी का वास होने लगता है और बुद्धि का विकास होता है। इस प्रकार आप अपने पूजा स्थल पर गणेश जी की स्थापना करें और अपनी पूजा का पूरा प्रतिफल पाएँ। ऐसी धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान श्री गणेश जी के साथ-साथ सभी देवों की कृपा भी आप पर सदैव बनी रहती है।

⚠️ आवश्यक सूचना

सभी तांत्रिक क्रियाएँ व साधनाएँ सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से दी गई हैं। गुरु के मार्गदर्शन में ही कोई साधना व तंत्र क्रिया करें, अन्यथा आप पर विपरीत प्रभाव भी हो सकता है। किसी के ऊपर दुरुपयोग न करें एवं साधना में त्रुटि से होने वाली किसी भी क्षति व हानि के उत्तरदायी आप स्वयं होंगे। शिव शक्ति सेवा धाम तंत्रशक्ति पीठ एवं साधना केंद्र इसके लिए किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होगा।

🙏 साधकों के लिए विशेष संदेश 🙏

अपनी तरफ से मैंने इस लेख/वीडियो में पूरी जानकारी डालने की कोशिश की है, लेकिन फिर भी अगर कुछ समझ न आए, तो आप मेरे व्हाट्सऐप नंबर पर संदेश भेजकर संपर्क करने के लिए स्वतंत्र हैं।

💚 WhatsApp पर संदेश भेजें: 7042510765

शिव शक्ति सेवा धाम

तंत्रशक्ति पीठ एवं साधना केंद्र, दिल्ली

📍 पता: शिव शक्ति सेवा धाम, तंत्रशक्ति पीठ एवं साधना केंद्र, दिल्ली

💚 WhatsApp: 7042510765 पर संपर्क करें

🙏 गणपति बप्पा मोरया 🙏

॥ ॐ श्री गणेशाय नमः ॥